चूरू: वार्ड 40 में 8 वर्षीय बालक प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jan 13, 2025 चूरू के वार्ड संख्या 40 में सोमवार को 8 वर्षीय बालक प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को परिजन राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल में परिजनों ने बताया कि वार्ड 40 में 8 वर्षीय आहिल कुरेशी छत पर खड़ा था। तभी एक पतंग कटकर आयी।