चूरू: सुराणा आईस फैक्ट्री के पास प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से 18 वर्षीय युवक का गला और हाथ कटा, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jan 13, 2025 चूरू शहर के सुराणा आईस फेक्ट्री के पास सोमवार को बाइक पर दुकान से घर आ रहे 18 वर्षीय युवक का गला और हाथ प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से कट गया। लहूलुहान हालत में युवक खुद ही राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। अस्पताल में युवक के गले पर आठ और हाथ में चार टांके आये हैं। फिलहाल युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।