चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में विधायक हरलाल सहारण ने सरकार की योजना के तहत छात्राओं को दी स्कूटी
Churu, Churu | Jan 13, 2025 राजकीय लोहिया महाविद्यालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना व देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत जिले में उच्च शिक्षा में नियमित अध्ययनरत मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण ने सोमवार दिन में 2 बजे स्कूटी वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मंजू शर्मा ने की।