चूरू: जिला कलक्टर ने सुरक्षित पतंगबाजी के लिए जिले के आमजन से की अपील, कलेक्ट्रेट से वीडियो जारी किया
Churu, Churu | Jan 13, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को मकर संक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी में धातु निर्मित एवं चाईनीज मांझे के उपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आमजन से सुरक्षित पतंगबाजी की अपील करते हुए वीडियो जारी किया है। जारी अपील वीडियो में जिला कलक्टर सुराणा ने सभी जिलेवासियों से मकर संक्रांति पर सुरक्षित पतंगबाजी की अपील की है।