#अलीगढ़ दीवानी में मेडिएशन सेंटर के पीड़िता व पिता से मारपीट का आरोप; ससुराल पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर कपड़े फाड़ने का आरोप, दीवानी परिसर स्थित मेडिएशन सेंटर के बाहर पीड़िता और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए गए। बताया गया कि पीड़िता और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद करीब एक साल से मेडिएशन सेंटर में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच में जुटी है।
#Aligarh #AligarhNews #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Sep 1, 2026