#अलीगढ़ में दौड़ती कार बनी आग का गोला, लपटों में फंसे युवक को स्थानीय युवक ने खिड़की से खींचकर बचाई जान, घटना का वीडियो वायरल,अलीगढ़-पलवल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलते-चलते एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार युवक आग के बीच फंस गया। घटना देख एक स्थानीय युवक ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कार के पास पहुंचकर खिड़की से युवक को बाहर खींच लिया। समय रहते बाहर निकाले जाने से कार सवार की जान बच गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग का गोला बन गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
#Aligarh #PalwalHighway #CarFire #RescueOperation #ViralVideo
Koil, Aligarh | Aug 31, 2026