#अलीगढ़ में कृष्णा रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; 9 मोबाइल, ₹8,990 नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद,अलीगढ़। मड़राक थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार कराए जाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष—पिंकू उर्फ विशाल, अभिषेक कुमार, चंदन और अमित—शामिल हैं, जबकि पांच महिला अभियुक्ताओं को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन, 8,990 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना मड़राक पर मु0अ0सं0 255/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर महिलाओं से कथित रूप से देह व्यापार कराने और अवैध धन अर्जित करने का आरोप है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार पुरुष आरोपियों की पहचान पिंकू उर्फ विशाल निवासी सराय हकीम, अभिषेक कुमार निवासी कुलदीप विहार, चंदन निवासी सराय हकीम और अमित निवासी मानिक चौक के रूप में हुई है।
#AligarhNews #AligarhPolice #MadrakPolice #KrishnaResort #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 31, 2026