Public App Logo
कोचाधामन में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में विधायक सरवर आलम, उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपतगंज में पूर्व विधायक हाजी इजहार असफी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख निशात प्रवीन कोचाधामन थाने में थाना अध्यक्ष इजहार आलम, धनपुरा पिकेट में पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी अजय कुमार, बीआरसी में बीईओ रोशन कुमार, मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत जनता कन्हैयाबाड़ी में बिहार ग्रामीण बैंक जनता हाट शाखा के शाखा प्रबंधक मनी गुप्ता, मध्य विद्यालय फतेहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव सादिर आलम पंचायत कार्यालयों में संबंधित पंचायत में मुखिया ग्राम कचहरी में संबंधित पंचायत के सरपंच, विद्यालयों में शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं हेडमास्टर, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका एवं महादलित टोलों में विकास मित्र की मौजूदगी में गांव के बुजुर्ग शख्स के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - Kishanganj News