Public App Logo
Profile Picture

News Lemonchoose

@lemonchoosenews
411Followers
0Following
अररिया में पुलिस ने 5448 लीटर विदेशी श/राब किया जब्त,एक गिरफ्तार 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज में "दिशा" की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षा
Biharnews: एक्शन मोड में अररिया पुलिस,610 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार,एसपी जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी 

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
किन्नर समाज ने किशनगंज अंचल कार्यालय में क्यों बजाई ताली, आक्रोशित किन्नरो के कोपभाजन का कौन हुआ शिकार?जानिए क्या है पूरा मामला ।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा प्रदान किया।बैठक में सांसद डॉ जावेद आजाद,विधायक कमरूल हुदा, डीएम नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

Dilip Jaiswal BJP Bihar Samrat Choudhary
किशनगंज:तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौ/त, गांव में पसरा मातम
किशनगंज पुलिस की बड़ी कारवाई ।
290 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार ।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
जेडीयू विधायक गोपाल अग्रवाल पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस की कारवाई,युवक को ठाकुरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज :बहादुरगंज में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा का आयोजन, अमन-चैन की मांगी दुआ

 <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/>
किशनगंज :तालाब में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा,दो बच्चों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम,मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 की घटना।
किशनगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन।आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटारा।अंचल अधिकारी के द्वारा सुनी गई लोगो की समस्या ।कई मामलों का हुआ निष्पादन
किड्जी एवं माउंट लिटरा स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन ।छात्र-छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारियां।विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का चयन।बच्चों और शिक्षकों ने डाला वोट।विद्यालय के निदेशक मनोवर रिजवी ने बताया कि ‘स्टूडेंट ऑफ द वीक’ को किया जाएगा सम्मानित ।
सिलीगुड़ी में बोले गृहमंत्री अमित शाह...त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से अभेद्य बन रहा है सिलीगुड़ी कॉरिडोर
बिशनपुर से देवघर के लिए रवाना हुए श्रद्धालु,दिखा उत्साह 

बिशनपुर: बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बिशनपुर से दो दर्जन से अधिक शिव प्रेमी श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के रवाना होने से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में अमोद कुमार साह, पंकज गुप्ता, किशोर साह, प्रकाश कुमार साह, रमेश कुमार साह, कृतिक कुमार साह, श्रवण अग्रवाल, कलुआ, अर्जुन चौधरी, पीके रजक, सिंधु देवी, राकेश कुमार रजक, धीरेन विश्वास सहित अन्य शिव प्रेमी शामिल हैं।

सभी श्रद्धालु देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक करेंगे तथा अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। देवघर की यह यात्रा उनके लिए आस्था और श्रद्धा से जुड़ी हुई है। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर वे अपने परिवार और समाज के लिए सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करेंगे।

देवघर के लिए रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी श्रद्धालु आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ बाबा के धाम के लिए रवाना हुए। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। बिशनपुर से भी समय-समय पर बड़ी संख्या में शिव प्रेमी देवघर की यात्रा करते हैं। इस बार भी दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के रवाना होने से क्षेत्र में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

श्रद्धालु देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक करेंगे और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
सिलीगुड़ी :सशस्त्र सीमा बल ने अपनी स्थापना से ही सीमाओं की सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने और बदलते समय के साथ आधुनिकीकरण को अपनाकर एक मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में SSB की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास कर SSB के वीर जवानों से संवाद किया।

मोदी सरकार सुरक्षा बलों के जवानों का जीवन सुगम और सुविधा संपन्न बनाने के लिए कटिबद्ध है। आज शिलान्यास किए गए प्रशासनिक भवन तथा आवासीय व गैर-आवासीय परियोजनाओं से जवानों को बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके परिवारों को सुविधापूर्ण जीवन मिलेगा :अमित शाह,गृह मंत्री
किशनगंज :शिव मंदिर तेघरिया धाम में आगामी 25 अगस्त को भव्य भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन
किशनगंज:नशा तस्करी पर शिकंजा कसने को एसपी संतोष कुमार ने की समीक्षा बैठक

किशनगंज। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, स्पेशल इंटेलिजेंस एंड रेडिंग टीम तथा बॉर्डर मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी एवं टीम के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने तथा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब तक की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब हों कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जबसे पदभार ग्रहण किया है उसके बाद से नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है और अभी तक करोड़ों रूपये के मादक पदार्थों की जब्ती की गई है साथ ही बड़े धंधेबाज भी गिरफ्तार हुए है।

उन्होंने टीमों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं टीम के सदस्य मौजूद रहे।
तेरापंथ युवक परिषद् सत्र 2026-27 श्रीडूंगरगढ़ की नई टीम ने ली शपथ

राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में विक्रम मालू अध्यक्ष, पियूष बोथरा मंत्री सहित पूरी टीम ने ग्रहण किया दायित्व

श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद्, श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह मालू भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य तथा राष्ट्रीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में नवगठित टीम ने संगठन, सेवा, संस्कार एवं समाज के प्रति समर्पण के साथ अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

समारोह में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर जी लूनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज श्री जीतेश जी पोखरणा, सम्यक दर्शन कार्यशाला एवं भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला के राष्ट्रीय सह-प्रभारी एवं शाखा प्रभारी श्री ललित जी राखेचा, ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष जी लूनिया, MBDD राज्य संयोजक श्री विजेंद्र जी छाजेड़, नेत्रदान राज्य प्रभारी थली संभाग लोकेश जी सेठिया तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य अभातेयुप श्री पारस जी बैद की विशेष उपस्थिति रही।

तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू के नेतृत्व में नवगठित टीम में मंत्री श्री पियूष जी बोथरा, उपाध्यक्ष प्रथम श्री रजत जी सिंघी, सहमंत्री प्रथम श्री सुमित जी बरडिया, सहमंत्री द्वितीय श्री दीपक जी सेठिया, संगठन मंत्री श्री गौरव जी बोथरा एवं कोषाध्यक्ष श्री चमन जी श्रीमाल ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की।

उपस्थित कार्यसमिति सदस्यों ने भी ली शपथ

कार्यसमिति सदस्य के रूप में हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दूगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यामसुखा, रोशन सिंघी, पवन डागा, सुरेश सुराना, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया एवं विनय कुंडलिया ने शपथ ग्रहण की।

परामर्शक मंडल का गठन

परिषद् के मार्गदर्शन एवं परामर्श के लिए छत्तर सिंह जी बोथरा, माणक जी डागा, धर्मचंद जी धारेवा, पन्नालाल जी पुगलिया, मनोज कुमार जी पारख, सुमति जी पारख, राजकुमार जी बाफना एवं पवन कुमार जी सेठिया को परामर्शक मंडल में दायित्व प्रदान किया गया।

युवाशक्ति एवं सेवा गतिविधियों के लिए परिषद् संकल्पित

नवगठित परिषद् ने आगामी सत्र में युवाशक्ति, युवावाहिनी, युवालोक, अधिवेशन में सहभागिता, महाप्रज्ञ मेडिकल, नेत्रदान पखवाड़ा एवं त्यागी थर्स डे जैसी विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सेवा, संस्कार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में परिषद् कार्य करेगी।

रक्षाबंधन कार्यशाला एवं नेत्रदान पखवाड़ा, MBDD बैनर का अनावरण

समारोह के दौरान परिषद् द्वारा रक्षाबंधन कार्यशाला तथा जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न करवाया गया। साथ ही नेत्रदान पखवाड़ा एवं MBDD (मेगा ब्लड  डोनेशन ड्राइव ) अभियान से संबंधित बैनरों का अनावरण किया गया।

नेत्रदान एवं रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को मानवीय सेवा के कार्यों से जोड़ने का संदेश दिया गया। परिषद् ने इन अभियानों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

साध्वी श्री ने दिया मंगल उद्बोधन

साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी ने मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है और यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा मिले तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने बताईं संगठन की गतिविधियां

अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय श्री अंकुर जी लूनिया ने तेरापंथ युवक परिषद् की विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ की किशोर एवं युवा शक्ति की सक्रियता की सराहना की ओर अशोक झाबक को बधाई देते हुए और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय नेतृत्व एवं अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, संगठनात्मक क्षमता एवं सेवा भावना समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई टीम से तेरापंथ युवक परिषद् की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला

इस अवसर पर जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में बहनों ने भाइयों को राखी बांधी एवं तिलक किया। समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराते हुए संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

रक्षाबंधन कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह को जैन संस्कारक प्रदीप जी पुगलिया, प्रमोद जी बोथरा, पीयूष जी बोथरा एवं चमन जी श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से सम्पन्न करवाया।

रक्षाबंधन कार्यशाला मे लगभग 24 लोगों ने भाग लिया 
मनोज जी पारख -मंजू जी बोथरा 
तमन्ना झाबक -ऋषभ झाबक
मुदित पुगलिया -हिमांशी पुगलिया
विशाल बोथरा - गुंजन बोथरा
युवराज चोपड़ा -मन्नत चोपड़ा
विक्रम मालू -अंजु सँचेति
काव्यांश बोथरा- प्रीयल बोथरा
संयम भंसाली -गरिमा भंसाली
सुमित बरड़िया - मनसा बरड़िया
अरिहन्त बोथरा- दृष्टि बोगरा
मयंक पुगलिया -प्रेक्षा पुगलिया
यश चोपड़ा -संपत देवी मालू 

गणमान्यजनों ने व्यक्त किए भाव
कार्यक्रम में सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया,महिला मंडल से मधु जी झाबक, कन्या मंडल से प्रेक्षा पुगलिया, अणुव्रत समिति से अशोक जी झाबक।

सुमित जी बरडिया एवं चमन जी श्रीमाल ने गीतिका की प्रस्तुति दी। मंच का कुशल संचालन विशाल बोथरा ने किया।

अध्यक्ष एवं मंत्री ने जताया आभार

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विक्रम जी मालू ने सभी अतिथियों, राष्ट्रीय नेतृत्व, श्रावक-श्राविकाओं एवं परिषद् के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम सामूहिक भावना, अनुशासन एवं सेवा के संकल्प के साथ कार्य करेगी। युवाओं को रचनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाजहित में नई पहल करने के लिए परिषद् निरंतर प्रयास करेगी।

समारोह में तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं, युवक परिषद् के सदस्यों, तेरापंथी सभा,महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल,अणुव्रत समिति, गणमान्य नागरिकों ,JTN प्रतिनिधि दीपक जी सेठिया, प्रदीप जी मालू, संतोष जी बिनायकीया,महेंद्र जी मालू,पवन जी बरडिया,जीतेश जी मालू, लक्ष्मीपत जी भादानी,  सहित एवं बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग, संस्कार एवं संगठनात्मक भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
बहादुरगंज थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित:
मिलादुनबी पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
किशनगंज :स्कूलों के बाहर शुरू हो पिंक पेट्रोलिंग, विहिप-बजरंगदल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
किशनगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 12 वर्षीय उमर ह/त्या मामले का किया उद्भेदन ,आरोपी आइसक्रीम विक्रेता गिरफ्तार ।
दुबई में फंसे सीमांचल के सात युवक,ओवैसी की पार्टी का नेता एजेंट नाहिद गनी पर परिजनों ने ठगी का लगाया आरोप, कारवाई की मांग 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bignews nis:value=bignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kochadhaman nis:value=Kochadhaman nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=purnia nis:value=Purnia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amaur nis:value=Amaur nis:enabled=true nis:link/>
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को समन्वय समिति की बैठक

सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम, दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर

किशनगंज। भारत-नेपाल सीमा पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बुधवार, 20 अगस्त 2026 को ठाकुरगंज स्थित 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के परिसर में भारत-नेपाल सीमा जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने, गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण तथा सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच सूचनाओं के नियमित आदान-प्रदान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीमा क्षेत्र में आर्थिक अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सीमा पार होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर भी आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में दोनों देशों की संबंधित एजेंसियों के बीच त्वरित और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों की सुरक्षा एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करना तथा सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का प्रभावी संधारण सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, झापा के प्रमुख जिला अधिकारी शिवराम गेलल, मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी युवराज कटेल, नेपाल पुलिस के पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र पुलिस बल के पदाधिकारी तथा दोनों देशों के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

किशनगंज। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर किशनगंज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की।

कार्यक्रम में किशनगंज के सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद एवं किशनगंज विधायक मोहम्मद कमरुल होदा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर नेताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनकी दूरदर्शी सोच तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके समर्पण को याद किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष मो. आजाद साहिल, सांसद प्रतिनिधि परवेज रेजा, नगर अध्यक्ष सजल साहा, जिला उपाध्यक्ष अरुण साहा, महिला जिला महासचिव इला देवी, मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि ईदु हुसैन, जिला प्रवक्ता जुल्फीकार अली, जिला सचिव आदर्श साहा, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव शमशीर उर्फ दारा, मीडिया प्रभारी संतोष चौधरी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वसीम अख्तर, पोठिया युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. बदरूल, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष मो. कमरूल, युवा जिला उपाध्यक्ष शाह आलम, युवा जिला महासचिव मो. सलाम, कबीर शेरशाहबादी, मो. तस्लीम, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव वसीम खान, नगर महासचिव मो. तनवीर, जावेद प्रधान, जिला महासचिव सोमेंद्र बहादुर, ओबीसी प्रदेश महासचिव शंभू यादव, युवा नेता इफ्तेखार अली, युवा कांग्रेस नेता शुभम दास, मो. आसिफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में जिला कांग्रेस कमेटी, किशनगंज ने कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कटिहार में पुलिस की बड़ी कारवाई।कुर्सेला थाना पुलिस ने 40 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

<nis:link nis:type=tag nis:id=katihar nis:value=Katihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>