बाढ़: बाढ़ के ए.एन.एस. कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित
Barh, Patna | Sep 5, 2026 बाढ़। ए.एन.एस. कॉलेज, बाढ़ में 5 सितंबर को लगभग 2 बजे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रो. राजीव रंजन, रणधीर कुमार और डॉ. मो. ज़मीर रज़ा ने शिक्षक की भूमिका और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे।