नबीनगर: कंकेर गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कंकेर गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी बली राम है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति के ऊपर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।