नबीनगर: कंचन वारा गांव से पुलिस ने फरार चल रहे 2 एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कंचन वारा गांव से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी व्यास राम और राजू राम है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि उक्त दोनों पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था। जो फरार चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।