नबीनगर: पुलिस ने सासाराम के छोटकी मोड़ से शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में नबीनगर थाना के पुलिस ने सासाराम के छोटकी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संतोष पांडे है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।