नबीनगर: मिर्जापुर गांव से पुलिस ने देसी कट्टे और तीन खोखों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से एक देसी कट्टे व तीन खोखे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक उसी गांव निवासी कुमार अनिकेत है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने रविवार की शाम 5 बजे जानकारी दी है। बताया कि इस मामले में गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है।