नबीनगर: महाशिवरात्रि पर उमगा पहाड़ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, हर हर महादेव से गूंजा पहाड़
महाशिवरात्रि पर उमगा पहाड़ पर शुक्रवार की दोपहर 3 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव से पूरा पहाड़ गूंज उठा। पहाड़ पर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पहाड़ पर नीचे से लेकर ऊपर तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल सुरक्षा में लगे थे।