नबीनगर: नबीनगर थाने में मेडिकल प्रैक्टिशनर की गोली मारकर हत्या के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी
नबीनगर थाना क्षेत्र के कोयरीडीह रोड में केवला फाटक के समीप झाड़ी में गोली मारकर हत्या कर मेडिकल प्रैक्टिशनर रोहतास जिला के अमझोर थाना के रुपहता निवासी विकास कुमार का शव फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक के भाई मोहित कुमार ने नबीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि हत्या की आशंका अपने गोतिया पर