किशनगंज: फेसबुक पर पोस्टल बैलेट का फोटो साझा कर मतदान गोपनीयता भंग करने पर प्रशासन ने दर्ज की प्राथमिकी
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत MCMC द्वारा सोशल मीडिया, टीवी और प्रिंट मीडिया में प्रसारित पेड न्यूज़, फेक न्यूज़ व अनुचित प्रचार-प्रसार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को 3 बजे किशनगंज स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 6 बजे तक पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया संचालित की गई।