खलारी: खलारी डीएसपी का स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्रों को सुरक्षा और सामाजिक संदेश दिए
खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बुधवार दोपहर दो बजे मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने उच्च विद्यालय हेसलॉन्ग, इंटर कॉलेज मैक्लुस्कीगंज, डॉन बॉस्को उच्च विद्यालय कोणका सहित कई छात्रावासों में जाकर बच्चों से सीधे संवाद किया...