देहरादून: रायपुर पुलिस ने मेंबरशिप के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में DIAL कंपनी के प्रतिनिधियों पर किया मुकदमा दर्ज
गुरुवार शाम 5 बजे देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने वादी सागर बोहरा की शिकायत के बाद डायल कंपनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि प्लैटिनम मेंबरशिप खरीदकर राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में उपलब्ध अनेक सुविधाओं का लाभ ले सकने का आश्वासन दिया था। जिस पर उन्होंने डायल कंपनी के प्रतिनिधियों को ₹5 लाख दे दिए। इसके बाद आरोपी मुकर गए।