देहरादून: उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने यूसीसी विधेयक पर किए सवाल, विधेयक को कट कॉपी पेस्ट बताया
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने धामी सरकार के UCC विधेयक पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकार द्वारा सदन में पेश किए गए UCC विधेयक में सिर्फ कट कॉपी पेस्ट किया गया है। इसमें नया कुछ भी नहीं है। सरकार सिर्फ UCC के सहारे माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।