देहरादून: यूसीसी विधेयक पास को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- सभी धर्मों के लिए सही कानून
उत्तराखंड की विधानसभा से देश का पहला UCC विधेयक पास हो चुका है और इसके लिए प्रदेश की धामी सरकार को देशभर से बधाइयां मिल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह एक ऐसा कानून है जो सभी धर्म के लिए सही है। अभी तक सभी धर्म के अपने-अपने अलग-अलग कानून होते थे लेकिन इस कानून के बाद सभी लोगों को राहत मिल पाएगी।