देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा देहरादून में कहा- विधानसभा में UCC पास करके राज्य ने इतिहास रचा है
उत्तराखंड विधानसभा में UCC का विधेयक पारित होने पर विधानसभा अध्यक्ष,ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य ने देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण कार्य किया है। उत्तराखंड विधानसभा सभा के सभी सदस्यों को विधेयक पारित करने व सत्र को सुव्यवस्थित संचालित करने में सहयोग के लिए धन्यवाद प्रदान किया है।