हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने 2.90 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
हनुमानगढ़ टाउन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 2.90 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले पदार्थ की थैली बरामद की। पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सड़क बस स्टैंड शेरगढ़ से मुंडा रोही, चक 14 केएसपी क्षेत्र में गश्त कर रही थी।