तरबगंज: उमरी बेगमगंज पुलिस ने 5 अभियुक्तों को अलग-अलग गांव से किया गिरफ्तार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुई गिरफ्तारी
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से स्थानीय पुलिस ने पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है, थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बुधवार को बताया कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सीआरपीसी की निरोधआत्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।