तरबगंज: वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज
वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर बताया कि, उसकी 17 वर्षीय किशोरी को उक्त गांव के निवासी एक युवक अपने साथ बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। वही इस पूरे मामले के बाबत थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बुधवार को कहा कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवक व किशोरी की तलाश की जा रही है।