तरबगंज: हरिवंशपुर गांव के मजरा रामई पुरवा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 4 घरों की गृहस्थी जलकर हुई राख
हरिवंशपुर गांव के मजरा रामई पुरवा में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 4 सगे भाइयों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान ने बताया, हलका लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।