तरबगंज: नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले में होली के दिन अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुट्ठीगंज मोहल्ला निवासी द्वारिका प्रसाद साहू होली के दिन अपने घर से देशी शराब की शीशी व फ्रूटी पैक शराब की बिक्री अवैध रूप से कर रहा था।पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के पास से 30 शीशी व 200 मिली लीटर के 60 फ्रूटी पैक कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद किया है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि,उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।