तरबगंज: नारायणपुर पुल के पास हुए एक्सीडेंट के बाद दो पक्ष में हुई मारपीट में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
रामापुर निवासी राम प्रकाश वर्मा ने थाने पर दी गए तहरीर में कहा, कि मेरा पुत्र और भतीजे निमंत्रण रविवार शाम 7 बजे जा रहे थे तभी बाइक से एक्सीडेंट हो गया। फोन से सूचना मिलने पर मैं पहुंचा और अपने बच्चों को अस्पताल लेकर जाने लगा तभी विपक्षियों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया जिसमें मेरे बच्चे का डंडा लगने से पैर टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरी जान बचाई ।