तरबगंज: उमरी बेगमगंज थाना इलाके के एक गांव की महिला से छेड़खानी कर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह 8: बजे युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल किया और गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।