उज्जैन: JNU प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा 🚨🔥
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम द्वारा छात्राओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में उज्जैन में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय पर एकत्रित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला दहन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान नगर निगम सभापति कलावती यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीना चौहान और नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में नारी सम्मान और छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#UjjainNews #BJPMahilaMorcha #Protest #BimolAkoijam #CongressMP JNUControversy MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 12, 2026