ज्ञानपुर: भदोही में टीबी मुक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए 51 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
भदोही में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मुलन कार्यक्रम के तहत 51 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। बुधवार को लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दुबे ने ग्राम प्रधानों को गांधी जी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।