ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने संचारी रोग जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भदोही जिले के सरपतहा स्थित कलेक्ट्रेट से मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे जिलाधिकारी विशाल सिंह ने संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता को संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।