ज्ञानपुर: पुलिस लाइन ज्ञानपुर सहित पुलिस कार्यालयों में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
भदोही में पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में बुधवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुलिसकर्मियों को गांधी जी के आदर्शों और विचारों से अवगत कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।