ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के हास्टल खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने किया
जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीर चलाकर किया। पहले दिन अंडर-14 रिकर्व कंपाउंड, अंडर-13 रिकर्व और कंपाउंड बालक-बालिका प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कल सुबह 8 बजे से अंडर-10 की सभी विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी।