ज्ञानपुर: सुरियावां में पुजारी की हत्या मामले में लापरवाही के चलते थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
भदोही के सुरियावां में एक मंदिर के 75 वर्षीय पुजारी सीताराम की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक, बीट प्रभारी उप निरीक्षक और दो आरक्षी को सस्पेंड कर दिया। घटना के जल्द अनावरण के लिए 5 पुलिस टीमें गठित की गईं।