ज्ञानपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भदोही में अयोध्या उप चुनाव, दुष्कर्म मामले और पुजारी की हत्या पर दिया बयान
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे भदोही जिले के सिंहपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे के आवास पर पहुंचे और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अयोध्या में हुए दुष्कर्म के डीएनए मामले, पुजारी की हत्या, और उपचुनाव को लेकर बयान दिया।