डिंडौरी: करौंदी माल गांव में शासकीय भूमि से प्रशासन की संयुक्त टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण
डिंडौरी जिले के करौंदी माल गांव के शासकीय भूमि से कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम के द्वारा शक्ति के साथ अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग में गुरुवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भूमि पर एनएच 45 सागर टोला से कबीरचबूतरा तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है जिसके चलते अतिक्रमण हटाया गया ।