कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने अली नकी गांव से 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पूरे अली नकी गांव के पास से दो महिलाओं—सुनीता और राजकुमारी—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।