मूंदी एवं पुनासा क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
---
52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त, 7 प्रकरण दर्ज
---
आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी दल द्वारा गुरुवार को खंडवा जिले के मूंदी तथा ग्राम भमोरी, कोड़ी गोल, भगवानपुरा एवं चांदेलमाल में दबिश दी गई। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुल 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 450 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। जब्त महुआ लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जब्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 53 हजार रुपये है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री विकास दत्त शर्मा तथा मुख्य आरक्षक श्रीमती संगीता डांगुरे एवं श्री देवराम रावत उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh
SP Khandwa
#khandwa