दाउदनगर: नगर परिषद के बगल में किराना दुकान का पटरा उखाड़कर अज्ञात चोरों ने चुराई करीब ₹50,000 की संपत्ति, पुलिस कर रही जांच
नगर परिषद दाउदनगर के बगल में स्थित एक किराना दुकान का पटरा उखाड़ कर अज्ञात चोरों ने लगभग ₹50000 की संपत्ति चुरा ली। घटना शनिवार के रात्रि की है। घटना का पता दुकानदार संतन प्रसाद को रविवार की सुबह 6:30 बजे उस समय चला, जब वह दुकान खोलने अपने दुकान पर पहुंचे। दुकानदार द्वारा घटना की लिखित शिकायत थाना में की गई है। पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है।