दाउदनगर: नहर रोड में नान्हु बिगहा के पास अपराधियों ने युवक से मारपीट कर कट्टा दिखाकर लूटी बाइक, पुलिस कर रही कार्रवाई
दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में नान्हु बिगहा के पास तीन की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर और कट्टा का भय दिखाकर युवक की बाइक लूट ली। घटना गुरुवार की रात्रि करीब 7:50 बजे की है। युवक द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शुक्रवार की शाम 5:00 बजे बताया कि अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।