धामपुर: सीओ कार्यालय धामपुर पर कौमी एकता सप्ताह के मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई
Dhampur, Bijnor | Nov 19, 2025 बुधवार की सांय करीब चार बजे मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडेय द्वारा अपने कार्यालय पर "कौमी एकता सप्ताह" के अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने का संकल्प लिया।