देहरादून: राजधानी के मोहब्बेवाला चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक के अचानक पलट जाने से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटाने और यातायात को दोबारा सुचारू करने के प्रयास तेजी से जारी हैं। हालांकि, मौके पर अभी भी रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी हुई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo