बक्सर: शिक्षक ने प्रेम में फंसाकर नाबालिग को किया गर्भवती, फिर कराया गर्भपात; आरोपी शिक्षक व चिकित्सक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 14, 2025 प्रेम-प्रसंग में फंसाकर नाबालिग काे गर्भवती कर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। गर्भवती हाेने के बाद शिक्षक ने नाबालिग का गर्भपात भी कराया। घटना की जानकारी मिलने पर नाबालिग के पिता के बयान पर बक्सर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक और गर्भपात कराने वाले कथित चिकित्सक काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।