बक्सर: जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक रामरेखाघाट को अतिक्रमण मुक्त कराया, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Buxar, Buxar | Jul 13, 2025 नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महता वाले रामरेखाघाट पर जाने वाली सड़क को रविवार को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. प्रशासन ने तैयारी के साथ सभी अतिक्रमण कारियों के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया.यह कारवाई एसडीएम अविनाश कुमार के निर्देश के आलोक मे किया गया. जिससे रामरेखाघाट स्नान करने व गंगा जल लेने के लिए श्रावण मास मे आने वाले श्रद्धालुओ को परेशानी न हो.