बक्सर: रामरेखा घाट पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, बैरिकेडिंग के साथ एसडीआरएफ तैनात
Buxar, Buxar | Jul 13, 2025 श्रावण मास की प्रथम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए रविवार को गंगा जल के साथ कांवरियों के जत्था रामरेखा घाट पर जल उठाव करने के साथ ही विभिन्न शिवालियों के लिए रवाना होने लगे हैं. कमरिया रामरेखा घाट के उत्तरायणी गंगा जल से ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में सोमवार को जलाभिषेक व पूजन-अर्चन करेंगे.