बक्सर: राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 319A के रैयतों के भुगतान में तेजी लाने के लिए जासो में लगा कैंप, डीएम ने किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jul 13, 2025 राष्ट्रीय उच्च पथ सं0 319A (बक्सर चौसा रामगढ़ मोहनिया) परियोजना से संबंधित मौजो के हितबद्ध रैयतो के भुगतान में तेजी लाने हेतु मौजा जासो में कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 25 हितबद्ध रैयत उपस्थित हुए जिनकी समस्याओ का कैम्प में ही निराकरण किया गया। कैम्प में अंचल के हल्का कर्मचारी एवं भू-अर्जन कार्यालय के कर्मी/पदाधिकारी उपस्थित थे।