बक्सर: सावन की पहली सोमवारी से पहले रामरेखा घाट पहुंचे कांवरिया, गंगा जल लेकर हुए रवाना
Buxar, Buxar | Jul 13, 2025 पहली सोमवारी के पहले जिले के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों से कांवर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत गंगाजल भरकर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।कांवरियों की टोली में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।