सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
रेवाड़ी, 17 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला नागरिक अस्पताल के फुट ओवरब्रिज पर 151 दीपक आयुष्मान लाभार्थियों द्वारा तथा अतिरिक्त भवन (Additional Block) पर 101 दीपक आयुष्मान लाभार्थियों द्वारा प्रज्वलित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयुष्मान लाभार्थी, अन्य लाभार्थी, अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की।
अभियान का उद्देश्य
सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, समर्पण, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना तथा आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
दीप प्रज्वलन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। आयुष्मान लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाकर उन्हें केवल स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था एवं समाज के सक्रिय भागीदार के रूप में जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों में सकारात्मक सोच, आशा और विश्वास का वातावरण तैयार करना भी रहा। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ जोड़कर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
लाभार्थियों एवं समाजसेवियों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय अभियान संयोजक डॉ. प्रीतम यादव एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव द्वारा किया गया। सेवा भारती के एनजीओ सदस्य श्री नरेंद्र शर्मा सहित अनेक महिला समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एवं मीडिया समन्वय प्रेस प्रवक्ता-सह-उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा किया गया। अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों, HKRN स्टाफ एवं मदन सुपरवाइजर की देखरेख में कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. अजीत, लैब इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र यादव सीनियर मेडिकल ऑफिसर फार्मेसी ऑफिसर श्री अरुण गुप्ता, श्री प्रदीप शर्मा, श्री हेमंत, सुरेंद्र गार्ड, श्रीमती सुषमा, स्टाफ भारती, रेडियोग्राफर श्री कुलदीप, श्री कमलजीत, श्री परवीन सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा अस्पताल परिसर
दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लाभार्थियों, समाजसेवियों एवं अस्पताल कर्मचारियों द्वारा “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के नारों का जोरदार उद्घोष किया गया। नारों से पूरा अस्पताल परिसर राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से गूंज उठा।
फुट ओवरब्रिज एवं अतिरिक्त भवन पर एक साथ जगमगाते सैकड़ों दीपकों का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। कार्यक्रम ने उपस्थित लाभार्थियों, मरीजों, परिजनों एवं कर्मचारियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता का संचार किया।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम अस्पताल को केवल उपचार का केंद्र नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों, समाजसेवियों एवं अस्पताल कर्मचारियों का कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
जिला नागरिक अस्पताल रेवाड़ी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम “सेवा ही संकल्प, सेवा ही समर्पण” की भावना को साकार करने वाला रहा तथा इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने अभियान को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया।
Rewari, Rewari | Sep 17, 2026