सरिया: वन विभाग ने कारगालो में अवैध आरा मिल को किया क्षतिग्रस्त
Suriya, Giridih | Jan 20, 2025 हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध आरामिलो के विरुद्ध लगातार सघन छापामारी एवं जप्ती अभियान चलाया जा रहा है।इसी कडी में बगोदर वन प्रक्षेत्र के करगालो में अवैध रूप से संचालित आरामिल के खिलाफ छापेमारी की गई।जिसमें अवैध रूप से स्थापित आरामिल, कांक्रीट प्लेटफार्म को जे.सी.बी. से समूल उखाड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया।